न्यूज

बेटे के जन्म के बाद बदल गई विक्रांत मैसी की दुनिया, बोले-'हर बच्चा अपनी किस्मत साथ लाता है'

jantaserishta.com
21 July 2026 10:44 AM IST
बेटे के जन्म के बाद बदल गई विक्रांत मैसी की दुनिया, बोले-हर बच्चा अपनी किस्मत साथ लाता है
x
मुंबई: अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म 'मुसाफिर कैफे' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। '12वीं फेल' अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई।
विक्रांत का मानना है कि हर बच्चा अपने साथ किस्मत और आशीर्वाद लेकर आता है। विक्रांत ने कहा, "मैं इस बात पर पूरी तरह विश्वास करता हूं। हमारे परिवार में कहा जाता है कि हर बच्चा अपनी किस्मत लेकर आता है और मैं भी यही मानता हूं। मेरे बेटे के आने के बाद मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता था। मैं इसके लिए दिल से बहुत आभारी हूं।"
बता दें कि विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर की शादी 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों से हुई थी। इससे पहले उन्होंने 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को मुंबई में अपने घर पर कोर्ट मैरिज की थी। फरवरी 2024 में उन्होंने अपने बच्चे वरदान का स्वागत किया।
अभिनेता जल्द ही दिव्य प्रकाश दुबे के लोकप्रिय हिंदी उपन्यास पर आधारित ड्रामा फिल्म 'मुसाफिर कैफे' में नजर आएंगे। फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना हैं। इनके अलावा आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ और लवलीन मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रुचिर अरुण द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण टेरिबली टाइनी टेल्स (टीटीटी) और होममेड स्टोरीज द्वारा किया गया है और इसमें सह-निर्माता की भूमिका विक्रांत मैसी ने भी निभाई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
इसकी कहानी चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी भविष्य की योजनाएं तब उलट-पुलट जाती हैं जब उनकी मुलाकात सुधा (वेदिका पिंटो) से होती है। सुधा एक आजाद-ख्याल तलाकशुदा वकील हैं जो चंदर को दिल खोलकर जीना सिखाती हैं। बाद में चंदर की जिंदगी में प्रीति (महिमा मकवाना) आती है, जो उनके जीवन में शांति और एक नया अर्थ लाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story