न्यूज

'संडे ऑन साइकिल' में शामिल हुए विक्रांत मैसी, बोले- सेहत बनाओ, प्रदूषण भगाओ

jantaserishta.com
7 Jun 2026 11:12 AM IST
संडे ऑन साइकिल में शामिल हुए विक्रांत मैसी, बोले- सेहत बनाओ, प्रदूषण भगाओ
x
नई दिल्ली: ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के 77वें संस्करण का आयोजन ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के रूप में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, अभिनेता विक्रांत मैसी, बॉक्सर नूपुर श्योराण और अभिनेत्री-मॉडल रागिनी द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में अभिनेता विक्रांत मैसी ने साइकिलिंग को बढ़ावा देते हुए कहा, “अगर हम साइकिल चलाएं, तो प्रदूषण नहीं होगा। असल में, साइकिल चलाना ही प्रदूषण का समाधान है। इससे हम स्वस्थ भी रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि साइकिल चलाना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बहुत जरूरी है। यह कॉमन सेंस की बात है। साइकिल चलाएंगे तो प्रदूषण भी नहीं होगा और वही हमारा प्रदूषण का समाधान है। आपकी सेहत भी अच्छी होगी।” विक्रांत मैसी ने सरकार की पहल की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया ऐप के जरिए जब आप साइकिल चलाते हैं तो यह आपके द्वारा तय किए गए किलोमीटर को मापता है। इससे आपको कार्बन पॉइंट्स मिलते हैं, जिनके आधार पर सरकार के पार्टनर्स आपको इनाम भी दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी को साइकिलिंग के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। अभिनेता ने इस बात पर खुशी जताई कि कार्यक्रम में सबसे छोटा साइकिलिस्ट मात्र 20 महीने का एक बच्चा था। 20 महीने का बच्चा, यानी दो साल का भी नहीं, लेकिन वह अपने पैरों से पेडल मारने की कोशिश कर रहा था। यह बहुत अद्भुत बात है।
उन्होंने कहा, इस इवेंट का मकसद लोगों को साइकिलिंग की आदत डालना, प्रदूषण कम करना, स्वास्थ्य सुधारना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी इस अभियान को समर्थन दिया और लोगों को नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शामिल सभी हस्तियों ने साइकिलिंग को एक स्वस्थ, प्रदूषण मुक्त और मजेदार गतिविधि बताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story