न्यूज

उपराष्ट्रपति ने मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को दिलाई राज्यसभा की सदस्यता

jantaserishta.com
15 July 2026 2:29 PM IST
उपराष्ट्रपति ने मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को दिलाई राज्यसभा की सदस्यता
x
नई दिल्ली: संसद भवन में बुधवार को आयोजित एक समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दो नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए दी।
शपथ लेने वाले सदस्यों में कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद मंसूर अली खान और मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल शामिल हैं। मंसूर अली खान कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में केरल और लक्षद्वीप के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा, वह एक शिक्षाविद के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं।
वहीं, रजनीश कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने भाजपा संगठन में लंबे समय तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने बूथ मैनेजमेंट प्रभारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश सचिव जैसे अहम पदों पर भी कार्य किया है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर रजनीश कुमार अग्रवाल को बधाई दी। पार्टी ने लिखा कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश कुमार अग्रवाल ने आज संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
दोनों सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से राज्यसभा में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया है। संसद के आगामी सत्रों में दोनों सदस्य अपने-अपने राज्यों और राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story