न्यूज

मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल बोले- इनके खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई

jantaserishta.com
16 July 2026 5:05 PM IST
मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल बोले- इनके खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई
x
नई दिल्ली: मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान और हैदराबाद के एक स्कूल में कथित 'कलमा' विवाद मामले पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर विनोद बंसल ने कहा कि यह मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले मौलाना अरशद मदनी की ओर से दिल्ली की एक सभा भगवान शंकर को लेकर बातें की गई थीं। मौलाना जर्जिस जैसे लोगों को शर्म नहीं आती। ऐसे लोग बेहुदी बातें करने से बाज नहीं आते। शासन-प्रशासन को इनके लिए और इंतजाम करना पड़ेगा।
विनोद बंसल ने कहा कि इन लोगों की ओर से जिस तरह से हिंदू आस्था और विश्वास के साथ आघात किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। अगर इनके किसी के बारे में कोई कुछ कह दे तो 'सर तन से जुदा' की गैंग खड़ी हो जाती है और इनकी ओर से हमारे आराध्य देवों के बारे में ऐसी टिप्पणियां की जाती हैं, यह अस्वीकार्य है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
मां सीता को लेकर कुणाल कामरा के बयान पर विनोद बंसल ने कहा कि यह वह शख्स है, जिसको चारों तरफ डंडे पड़ चुके हैं। बीते दिनों में दिल्ली में भी इसके कई कार्यक्रम कैंसिल हुए। कोर्ट की ओर से इसके खिलाफ खतरनाक टिप्पणियां की गई हैं। लेकिन बेशर्मी की हद है कि ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसे सभी हिंदू द्रोहियों को हिंदू समाज समय पर सबक सिखाएगा।
हैदराबाद में हिंदू छात्र को होमवर्क में 'कलमा' और 'सूरह अल-फातिहा' याद करने के मामले को लेकर विनोद बंसल ने कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण लोग हैदराबाद की अस्मिता पर हमला कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को कलमा ही नहीं बल्कि फातिहा पढ़ाने के लिए फोर्स किया जा रहा था; यह दुर्भाग्यपूर्ण और हिंदू आस्था व विश्वास के साथ गंभीर हमला है। सरकार को अविलंब इस विद्यालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसे मामलों पर अंकुश लगना चाहिए।
विनोद बंसल ने आगे कहा कि आज हमारी ओर से विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया और कहा गया कि विद्यालय के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के बयान 'मुस्लिम इज कांग्रेस और कांग्रेस इज मुस्लिम' के बाद से जिहादियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। इन सभी मामलों पर अंकुश लगना चाहिए। हिंदू समाज ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story