न्यूज

वरुण धवन का 'बर्थडे जैम' आउट, हार्डी संधू की आवाज में रिलीज हुआ 'वाओ'

jantaserishta.com
24 April 2026 2:46 PM IST
वरुण धवन का बर्थडे जैम आउट, हार्डी संधू की आवाज में रिलीज हुआ वाओ
x
मुंबई: डेविड धवन ने लंबे अंतराल के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। शुक्रवार को मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए फिल्म का नया गाना 'वाओ' रिलीज किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया, जिसे अभिनेता ने अपना बर्थडे जैम बताया है। अभिनेता वरुण ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेरे जन्मदिन पर यह गाना रिलीज हुआ है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।"
यह गाना एक जबरदस्त डांस नंबर है, जिसे सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं। गाने में वरुण धवन के साथ मृणाल और पूजा हेगड़े की शानदार केमिस्ट्री और डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। शानदार बीट्स से भरपूर गाने को पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और किरण बाजवा ने अपनी आवाज दी है, जबकि तनिष्क बागची, रोनी अजनाली और गिल मछराई ने कंपोज किया है और रोनी और गिल ने इसके बोल लिखे हैं।
गाने को लेकर हार्डी संधू ने अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तभी मुझे इसमें एक खास चमक देखने को मिलती है। इसकी एनर्जी इतनी जबरदस्त है कि आप इसे सिर्फ सुनते नहीं बल्कि महसूस करते हैं।"
गायक किरण बाजवा ने इसे चुलबुला और बोल्ड बताया। उनका कहनै है कि ये गाना पार्टी के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट है। कंपोजर तनिष्क बागची ने बताया कि उनका मकसद इस गाने को आज के समय के हिसाब से दमदार बनाना था। उन्होंने कहा, "इस गाने की बीट्स इतनी मजेदार है कि यह गाना हर किसी को नाचने पर मजबूर कर देगा।"
टिप्स म्यूजिक के कुमार तौरानी ने गाने की सफलता पर विश्वास जताते हुए कहा कि अच्छा संगीत हमेशा अपनी जगह बना लेता है। उन्होंने बताया कि हार्डी संधू की आवाज और वरुण, मृणाल व पूजा के विजुअल्स ने मिलकर इस गाने को मुकम्मल कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story