न्यूज

उत्तराखंड: उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा

jantaserishta.com
19 May 2026 8:30 AM IST
उत्तराखंड: उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा
x
ऋषिकेश: सोमवार रात ऋषिकेश में खांड गांव विस्थापित क्षेत्र के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान जारी है। क्रेन की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए उज्जैनी एक्सप्रेस के तीनों कोच को पटरी से हटाया जा रहा है। हादसे की भयावह तस्वीरें भी सामने आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई सवार नहीं था। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा इतना भीषण था कि एक डिब्बा पूरी तरह पटरी से अलग होकर ट्रैक के बाहर लटक गया। ट्रेन के संचालन को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सोमवार रात करीब 9:23 बजे स्टेशन यार्ड में ट्रेन का ट्रैक बदला जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद पटरियों पर भारी भीड़ जमा हो गई। जीआरपी के जवानों ने मोर्चा संभाला और लोगों को घटनास्थल से हटाया।
बता दें कि हाल ही में राजस्थान के कोटा में 17 मई की तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई थी। गनीमत रही कि उस हादसे में भी कोई घायल नहीं हुआ था। आग राजधानी एक्सप्रेस की एक एसी बोगी में लगी थी, जिसमें 68 यात्री सवार थे।
कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने बयान में कहा था कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
12431 राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से रवाना हुई थी। इसका दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचने का निर्धारित समय था। इसके अलावा, नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस की दो एसी बोगियों में आग लगने की घटना भी सामने आई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story