न्यूज
उत्तराखंड: चमोली में अतिवृष्टि बनी आफत, सड़कों और दुकानों में भरा मलबा और पत्थर
jantaserishta.com
26 Jun 2026 11:27 AM IST

x
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में पहली ही बारिश आफत बन गई है। जिले के नारायणबगड़ गांव में अतिवृष्टि होने से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया है। तेज बहाव के साथ आए मलबे से कई दुकानों में मलबा और पत्थर भर गए जबकि कई वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
साथ ही प्रभावित दुकानों और अन्य नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। बारिश के इस पहले ही दौर में हुई इस घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद की तस्वीरें काफी डरावनी हैं। सड़कों पर मलबे और तेज बहाव की वजह से गाड़ियां फंस गई हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति दुकानों और ऑफिसों की है। दुकानों और ऑफिसों में भी भारी मात्रा में मलबा भर गया है। इस घटना के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। सरकार की ओर से लोगों के साथ खड़े रहने की बात की गई है और हर संभव मदद करने की बात कही गई है।
बता दें कि आपदा के दृष्टि से चमोली पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। बीते वर्ष भी लोगों को भीषण आपदा का सामना करना पड़ा था। थराली में मलबे में कई दुकानें दब गई थीं।
Tagsउत्तराखंड
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





