न्यूज

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, गणेश गोदियाल बोले- अपने इरादे, संकल्प को लेकर जनता के बीच जाएंगे

jantaserishta.com
28 Jun 2026 1:13 PM IST
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, गणेश गोदियाल बोले- अपने इरादे, संकल्प को लेकर जनता के बीच जाएंगे
x
चंपावत: उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को चंपावत जिले से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आगाज कर, अगले वर्ष होने वाले चुनाव में जीत की हुंकार भरेंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं कुमाऊं की पवित्र भूमि पर चंपावत विधानसभा क्षेत्र से इस कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा हूं। मैं इस धरती को नमन करता हूं और संकल्प लेता हूं कि 2027 में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। सत्ता में आने के पीछे हमारा मकसद सिर्फ अधिकार पाना नहीं है, बल्कि उन सपनों और विजन को पूरा करना है, जिनके लिए उत्तराखंड बनाया गया था।
उन्होंने बताया कि पहले चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और दूसरे चरण में अल्मोड़ा, तीसरे चरण में पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और चरण में टिहरी और उत्तरकाशी जिले में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन किया जाएगा। पहले चरण में मैं और बाकी साथी रहेंगे। दूसरे चरण में करण मेहरा के साथ वहां के अन्य नेता शामिल रहेंगे। तीसरे चरण में डॉ. हरक सिंह रावत के साथ नेतागण शामिल होंगे और चौथे चरण में प्रीतम सिंह के साथ क्षेत्र के अन्य नेता शामिल होंगे।
गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रभारी शैलजा और प्रभारी सुरेंद्र शर्मा बारी-बारी से सभी जोन में अपनी उपस्थिति देंगे। पहले हम पहाड़ों पर कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद तराई में हरिद्वार और देहरादून तक कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 10 तारीख तक पहाड़ों का कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा और 15 तारीख से तराई में हरिद्वार से लेकर उधमसिंह नगर होते हुए देहरादून तक कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेरे अनुसार प्रत्येक दौर में एक विधानसभा को अपने इरादों, संकल्प को लेकर जनता के बीच जाएंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक विधानसभा में तीन से चार बार वरिष्ठ नेता जाएंगे। सभी लोग लोगों के बीच अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story