न्यूज

अमेरिका: ट्रंप के हस्ताक्षर और तस्वीर से सजा 'पैट्रियट पासपोर्ट' जारी

jantaserishta.com
28 Jun 2026 1:16 PM IST
अमेरिका: ट्रंप के हस्ताक्षर और तस्वीर से सजा पैट्रियट पासपोर्ट जारी
x
वाशिंगटन: अमेरिका में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर और हस्ताक्षर वाला 'पैट्रियट पासपोर्ट' की चर्चा जोरों पर है। शुक्रवार को इसे जारी किया गया और कहा गया कि देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीमित संस्करण (लिमिटेड एडिशन) वाले अमेरिकी पासपोर्ट का डिजाइन पेश किया गया है।
ट्रंप ने 26 जून को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पासपोर्ट का एक मॉक-अप साझा करते हुए लिखा, "अमेरिका का नया पासपोर्ट, जो कहता है – 'स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहिए!' पासपोर्ट के डिजाइन में ट्रंप की गंभीर मुद्रा वाली तस्वीर, उनके हस्ताक्षर और पृष्ठभूमि में अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा (डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस) का पाठ दिखाई देता है। यह तस्वीर व्हाइट हाउस के फोटोग्राफर डेनियल टोरोक द्वारा खींचे गए एक आधिकारिक चित्र पर आधारित बताई जा रही है।
पासपोर्ट के दूसरे पृष्ठ पर वर्ष 1776 में स्वतंत्रता घोषणा पर हस्ताक्षर किए जाने का ऐतिहासिक चित्र है, जिसके साथ "यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका 250" लिखा गया है। व्हाइट हाउस ने भी इस डिजाइन को साझा करते हुए इसे "पैट्रियट पासपोर्ट" नाम दिया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस विशेष पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन या डाक के माध्यम से आवेदन नहीं किया जा सकेगा। इच्छुक अमेरिकी नागरिकों को वाशिंगटन डीसी स्थित वाशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी में व्यक्तिगत रूप से जाकर पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट लेना होगा।
वर्तमान अमेरिकी पासपोर्ट में देश के इतिहास से जुड़े कई दृश्य, जैसे चंद्रमा पर मानव की लैंडिंग, और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों को दर्शाया गया है। इस स्मारक पासपोर्ट की पहली घोषणा अप्रैल में की गई थी। उस समय जारी किए गए डिजाइन में केवल डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा दिखाया गया था और उनके हस्ताक्षर काले की बजाय सुनहरे (गोल्डन) रंग में थे। साथ ही, उस प्रारंभिक डिजाइन पर "250" अंक भी शामिल नहीं थे।
प्रमुख दैनिक 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने दावा किया है कि इस स्मारक पासपोर्ट की 40,000 प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये 6 जुलाई से वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी में अमेरिकी नागरिकों के लिए सीमित स्टॉक उपलब्ध रहने तक जारी किए जाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अपने कार्यकाल में कई सरकारी संस्थानों पर अपनी व्यक्तिगत पहचान छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी इमारतों पर उनके बैनर लगाए गए हैं, जबकि ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि जल्द ही एक डॉलर के नोट पर भी उनके हस्ताक्षर दिखाई देंगे। इसके अलावा, उन्होंने जॉन एफ. केनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स के साथ भी अपना नाम जोड़ा था, जिसे बाद में अदालत के आदेश पर हटाना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story