न्यूज

संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट

jantaserishta.com
25 May 2026 9:37 AM IST
संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट
x
तेहरान: अमेरिका अभी भी ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बनने वाले संभावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने अपने रिपोर्टर के हवाले से बताया कि रविवार को दोनों पक्षों के बीच कुछ बातचीत हुई थी, लेकिन अमेरिका अब भी समझौते की कुछ अहम शर्तों में रुकावट डाल रहा है। इनमें ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को रिलीज करना भी शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया कि अभी भी इस बात की संभावना है कि यह एमओयू रद्द हो सकता है। ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा से जुड़े अपने 'रेड लाइन' मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगा।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्‍माईल बाघेई ने सरकारी चैनल आईआरआईबी टीवी से बात करते हुए कहा था कि ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए एक एमओयू को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं।
बाघेई ने कहा, “इस समय हमारा मुख्य ध्यान इस थोपे गए युद्ध को खत्म करने पर है।” उन्होंने बताया कि दोनों देशों की कोशिश पहले 14 बिंदुओं वाले एक एमओयू पर सहमति बनाने की है।
उन्होंने कहा कि 30 से 60 दिनों के भीतर तेहरान और वॉशिंगटन के बीच एक अंतिम समझौता हो सकता है। उनके मुताबिक, एमओयू में जिन बड़े मुद्दों पर बात हो रही है, उनमें अमेरिका की समुद्री कार्रवाई या नौसैनिक नाकेबंदी को रोकना और ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना शामिल है।
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच आठ अप्रैल को युद्धविराम हुआ था। इससे पहले 40 दिनों तक लड़ाई चली थी, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों से हुई थी।
सीजफायर के बाद ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों ने 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में एक दौर की शांति वार्ता की थी लेकिन उसमें कोई समझौता नहीं हो पाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story