भारत

यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर निकाली 644 भर्तियां, 9 जून तक करें आवेदन

jantaserishta.com
24 May 2026 12:06 PM IST
यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर निकाली 644 भर्तियां, 9 जून तक करें आवेदन
x
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। यूपीएससी की ओर से 644 विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती की घोषणा की गई है। यूपीएससी की ओर से जानकारी दी गई है कि विभिन्न पदों के अंतर्गत 644 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती 2026 की घोषणा की है। वैज्ञानिक, प्रबंधक, वैज्ञानिक अधिकारी, व्याख्याता, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक कार्यकारी अभियंता, उप निदेशक, अनुसंधान अधिकारी, सहायक नियंत्रक, उप नियंत्रक, कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी, संयुक्त सहायक निदेशक, पर्यटन अधिकारी, ड्रिलर, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा, मानवविज्ञानी, चिकित्सा अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले यूपीएससी ने 394 पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पोस्ट में पुरुषों के 370 और महिलाओं के 24 पद शामिल हैं। यूपीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 370 और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए - 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना) के 24 पद शामिल थे।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू की गई। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी की ओर से जारी पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना विंग के लिए 10 प्लस 2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10 प्लस 2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 10 प्लस 2 पाठ्यक्रम के अनुसार होना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story