न्यूज

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के वैश्विक स्तर पर विस्तार के साथ ही ग्रीस में भी शुरू हुई यूपीआई सेवा: पीयूष गोयल

jantaserishta.com
30 Jun 2026 12:43 PM IST
भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के वैश्विक स्तर पर विस्तार के साथ ही ग्रीस में भी शुरू हुई यूपीआई सेवा: पीयूष गोयल
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा संपन्न कर सोमवार को स्वदेश लौट आए। लोकाचार के तहत भारत के पीएम ने राष्ट्रपति, स्पीकर, उपराष्ट्रपति आदि को कुछ उपहार भेंट किए। सभी तोहफों में भारत की माटी की सुगंध साफ महसूस की जा सकती है। इनमें उत्तर से लेकर दक्षिण, पूरब से लेकर पश्चिम भारत का रंग रचा बसा है।
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को मुरादाबादी शिल्पकारों के हुनर की मिसाल भेंट की। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की प्रसिद्ध पीतल शिल्पकला से तैयार यह कलात्मक कछुआ भारत की उत्कृष्ट हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। बारीक नक्काशी और आकर्षक फिनिश से सुसज्जित यह कलाकृति भारतीय दर्शन में ज्ञान, स्थिरता, धैर्य और दीर्घायु का प्रतीक माने जाने वाले कछुए का प्रतिनिधित्व करती है। यह उपहार सेशेल्स के प्रतिष्ठित एल्डाब्रा जायंट टॉर्टॉइज से भी जुड़ता है और दोनों देशों के बीच प्रकृति संरक्षण के साथ ही मित्रता के साझा मूल्यों को दर्शाता है।
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब ग्रीस में भी शुरू हो गया है, जिससे योग्य ग्राहक अब तुरंत, सुरक्षित और आसान तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही, लेनदेन की लागत भी पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी कम हो जाएगी।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुनिया भर में यूपीआई को मिल रही स्वीकृति और सराहना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तकनीक-आधारित समाधानों की सोच पर दुनिया भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि ये समाधान सीमाओं से परे जाकर मूल्य सृजित कर रहे हैं और साझा विकास व समृद्धि के लिए वैश्विक साझेदारी को मजबूत बना रहे हैं।
ग्रीस दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने यूरोबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फोकियन करावियास से मुलाकात की और भारत-ग्रीस आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
गोयल ने कहा, "हमने ग्रीक कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया और ग्रीस में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) तथा बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।"
केंद्रीय मंत्री ने एथेंस स्थित यूरोबैंक मुख्यालय में यूरोबैंक और एनआईपीएल (एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) की साझेदारी के तहत यूपीआई सेवा का लाइव प्रदर्शन भी देखा। इस दौरान यूरोबैंक के सीईओ फोकियन करावियास और फेयरफैक्स डिजिटल सर्विसेज के सीईओ संजय तुगनैत भी मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि यह भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले पीयूष गोयल ने ग्रीस के उप विदेश मंत्री हैरी थियोहारिस के साथ भारत-ग्रीस बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल भारतीय समुदाय (डायस्पोरा) के सदस्यों से भी मुलाकात की। पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, स्थिर मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति और लगातार हो रही आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ग्रीस के लिए निवेश और व्यापार के बड़े अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के नए अवसर खोल सकता है। केंद्रीय मंत्री ने दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने ग्रीस के उद्योगपतियों और निवेशकों से भारत के साथ सह-निर्माण (को-मैन्युफैक्चरिंग), सह-निवेश (को-इन्वेस्टमेंट) और साझेदारी करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापारिक संबंध और साझा समृद्धि को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद की स्पीकर अजारेल अर्नेस्टा को टोडा कढ़ाई वाली शॉल भेंट की। तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियों में रहने वाले टोडा जनजाति की पारंपरिक कढ़ाई से बनी यह शॉल सफेद सूती कपड़े पर लाल और काले आकर्षक डिजाइनों से सुसज्जित है। 'पुखूर' नामक विशिष्ट हस्तकढ़ाई तकनीक से तैयार यह शॉल टोडा समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और हस्तकला कौशल का प्रतीक है। यह भारत की सांस्कृतिक विविधता और स्वदेशी विरासत को दर्शाती है, जो सेशेल्स की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना से भी मेल खाती है।
सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई को सेवन सिसटर्स में से एक सिक्किम की ऑर्किड पेंटिंग गिफ्ट की। सिक्किम की इस आकर्षक चित्रकला में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर को ऑर्किड के फूलों और पुष्प लताओं के बीच दर्शाया गया है। इसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और सेशेल्स के राष्ट्रीय पुष्प ऑर्किड का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। यह कलाकृति दोनों देशों की जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक सौहार्द के साझा मूल्यों का प्रतीक है।
राष्ट्रपति हर्मिनी की पत्नी और सेशेल्स की प्रथम महिला वेरोनिक हर्मिनी को पीएम मोदी ने महेश्वरी सिल्क स्टोल और बिदरी शिल्प का खूबसूरत बॉक्स भेंट किया। मध्य प्रदेश के महेश्वर की प्रसिद्ध महेश्वरी बुनाई परंपरा से तैयार यह रेशमी स्टोल हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और उत्कृष्ट शिल्पकला के लिए जाना जाता है। रेशम और सूती धागों के मिश्रण से बने इस स्टोल में आकर्षक और पुष्प आकृतियां होती हैं। इसके साथ ही सुंदर रंग संयोजन भारतीय हथकरघा कला की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करते हैं।
दूसरा उपहार, कर्नाटक के बीदर की प्रसिद्ध बिदरी धातु कला से बना बॉक्स था। जो काले धातु पर चांदी की महीन जड़ाई के लिए प्रसिद्ध है। जस्ता और तांबे के मिश्रधातु पर नक्काशी, चांदी की तारों की जड़ाई और विशेष ऑक्सीकरण प्रक्रिया से तैयार यह शिल्प भारतीय धातुकला की अनूठी परंपरा और शिल्प कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है।
दक्षिण भारत के तमिलनाडु की एक खास पहचान है कांचीवरम (कांजीवरम) सिल्क। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वितीय महिला यानी उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई की पत्नी लीना पिल्लई को कांचीवरम सिल्क फैब्रिक उपहार स्वरूप दिया। तमिलनाडु के कांचीपुरम की विश्वप्रसिद्ध रेशमी बुनाई से तैयार यह शानदार सिल्क फैब्रिक अपनी चमक, मजबूती और जरी के बारीक काम के लिए जाना जाता है। मैरून रंग के इस वस्त्र पर सुनहरी जरी की आकर्षक आकृतियां और लाल, हरे-सुनहरे रंगों वाला बॉर्डर ने इसे विशेष बनाया। मंदिर स्थापत्य, प्रकृति और पारंपरिक कलात्मक आकृतियों से प्रेरित इसकी डिजाइन भारतीय वस्त्र कला की समृद्ध विरासत का परिचय देती है। कांचीपुरम सिल्क को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त है और इसे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) पहल के अंतर्गत भी मान्यता मिली हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story