न्यूज
यूपी: बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 July 2026 8:21 AM IST

x
बलिया: उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि देर रात थाना बहरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य चोरी के वाहन और अन्य सामान बेचने के उद्देश्य से बहरिया के रास्ते बिहार जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कोला बाजराय के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।
एएसपी संजय वर्मा के अनुसार, पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार अन्य साथियों को घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम हेमंत सिंह निवासी कुड़ारी, गढ़वार बताया। वहीं गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान अनुज उपाध्याय, दिनेश श्रीवास्तव, आकाश सिंह और जय कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों से कई वाहन चोरी किए हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और अन्य राज्यों में सक्रिय नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की 11 मोटरसाइकिलें, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।
मुठभेड़ में घायल हेमंत सिंह को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
Tagsयूपी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





