न्यूज

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन

jantaserishta.com
17 Jun 2026 11:21 AM IST
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन
x
नई दिल्ली: मेवाड़ के महान योद्धा और राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, "वीरता व राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक, महापराक्रमी योद्धा, वीर शिरोमणि, 'राष्ट्र नायक' महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं! इस माटी का कण-कण आपकी वीरता और शौर्य की अमर गाथा से धन्य व गौरवान्वित है। आप युगों-युगों तक देश के युवाओं को मातृभूमि की सेवा और सम्मान के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देते रहेंगे।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, "महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और दृढ संकल्प के प्रतीक थे। आज उनके जयंती दिवस (तिथि अनुसार) पर उन्हे कोटि-कोटि वंदन।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान और अदम्य पराक्रम के प्रतीक, मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान का जो आदर्श स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।"
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने एक्स पर लिखा, "मातृभूमि की आन, बान और शान की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले, अद्वितीय पराक्रम, अटूट स्वाभिमान और त्याग के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनका अदम्य साहस, अटल संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और स्वतंत्रता के प्रति समर्पण युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"
बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, "मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले, वीरता, शौर्य, स्वाभिमान एवं त्याग के अद्वितीय प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमानपूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story