न्यूज

भरत तिवारी के घर जाएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनकाउंटर पर बोले- 'पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए न्याय'

jantaserishta.com
3 July 2026 11:00 AM IST
भरत तिवारी के घर जाएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनकाउंटर पर बोले- पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए न्याय
x
पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा कि वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "अपराध अपराध होता है। जात-पात, धर्म, मजहब, जो लोग ऐसे विषयों को लेकर आते हैं, वो ओछी राजनीति को साधने का प्रयास करते हैं। मैं कतई इसका पक्षधर नहीं हूं।"
चिराग पासवान ने कहा, "जिसके साथ भी गलत हुआ है और जिसने भी गलत किया है, उसको सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। आज उसी सोच के साथ मैं खुद वहां (भरत तिवारी के घर) जा रहा हूं। मेरी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी वहां जा चुके हैं और उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी जानकारी ली। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।"
इससे पहले, चिराग पासवान ने भरत तिवारी मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या व आरा में पुलिस की ओर से भरत तिवारी की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिजनों को शीघ्र और उचित न्याय दिलाने का आग्रह किया।"
बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "ये तमाम चीजें जांच का विषय हैं कि हथियार कहां से आया, नहीं आया। लेकिन जिस तरीके से उनके (भरत तिवारी) ऊपर गोली चलाई गई और जिस तरीके से आत्मसमर्पण करने के बाद भी उन्हें मारा गया, यह कतई उचित नहीं है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story