न्यूज
यूसीसी कानून सभी नागरिकों के लिए, इसका स्वागत होना चाहिए : गुलाम अली खटाना
jantaserishta.com
29 Jun 2026 8:40 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गुलाम अली खटाना ने पश्चिम बंगाल में आने वाले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह सभी नागरिकों के लिए कानून है और इसका समर्थन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, गुलाम अली खटाना ने राम मंदिर दान प्रकरण और नीट पेपर लीक मामले पर भी प्रतिक्रिया दी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में शनिवार को यूसीसी बिल पेश किए जाने की संभावनाएं हैं। सांसद गुलाम अली खटाना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "देश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून का स्वागत किया जाना चाहिए।"
नीट पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि सरकार ने सख्त कार्रवाई की है और आगे किसी भी लीक की भी जांच की जाएगी।
खटाना ने कहा, "हम राजनीति करते हैं, लेकिन छात्रों के विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकार ने नीट विवाद को लेकर कठोर कदम उठाए हैं। अगर कहीं और पेपर लीक हुए हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी और जांच निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से होगी।"
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि हर मुद्दे को सियासी रंग नहीं देना चाहिए। विपक्ष ने मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण पैदा हुए संकट को लेकर भी बयानबाजी की, लेकिन हमें उन मुद्दों पर बोलना चाहिए जो जरूरी हैं।
इसी बीच, गुलाम अली खटाना ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर मामले का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मामले को लेकर कहा, "कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन अखिलेश यादव इस विषय को लेकर राजनीति कर रहे हैं। यह उनकी कोशिश है कि बहुसंख्यक वोटर समाजवादी पार्टी की ओर रुख करें। हालांकि, देश और खासकर उत्तर प्रदेश की जनता यह मन नहीं है।"
Tagsगुलाम अली खटाना
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





