न्यूज

झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

jantaserishta.com
7 Jun 2026 1:35 PM IST
झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
x
चतरा: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा गांव के समीप हुआ।
मृतकों की पहचान दुदुवां गांव निवासी गणेश कुमार और बसंत कुमार के रूप में की गई है। दोनों आपस में दोस्त थे और रविवार को बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जबड़ा के पास सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण उनकी पल्सर बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इसके बाद वे गंभीर हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही दुदुवां गांव में मातम पसर गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक काफी मिलनसार थे और उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों का अस्पताल तथा गांव में तांता लगा रहा। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर लंबे समय तक ट्रक और अन्य भारी वाहन खड़े रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि ऐसे वाहनों के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story