न्यूज

महीनों बाद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे दक्षिण कोरिया के दो और जहाज

jantaserishta.com
27 Jun 2026 10:29 AM IST
महीनों बाद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे दक्षिण कोरिया के दो और जहाज
x
सियोल: अमेरिका और ईरान में शांति समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में महीनों तक फंसे रहने के बाद दक्षिण कोरिया के दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरे हैं।
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने कहा, "दक्षिण कोरियाई शिपिंग कंपनियों की ओर से संचालित दो जहाज, जो होर्मुज स्ट्रेट के अंदर इंतजार कर रहे थे, अब जलडमरूमध्य से गुजरने के बाद सामान्य रूप से आगे बढ़ रहे हैं।"
ये उन 26 दक्षिण कोरिया से जुड़े जहाजों में शामिल थे, जो फरवरी के आखिर में ईरान की ओर से जलमार्ग में शिपिंग रूट बंद करने के बाद वहां फंस गए थे। इनमें से पहले दो जहाज तनाव के दौरान ईरान की मदद से स्ट्रेट से निकल गए थे, जबकि बाकी जहाज इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद एक-एक करके जलमार्ग से निकल रहे हैं।
हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया से जुड़े तीन जहाज अभी भी फंसे हुए हैं, जिनमें 'एचएमएम नामु' भी शामिल है। इस ईरान के मिसाइल हमलों में नुकसान पहुंचा था और दुबई के एक बंदरगाह पर उसकी मरम्मत की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, कुल 43 दक्षिण कोरियाई क्रू सदस्य अभी भी जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं, जिनमें दक्षिण कोरियाई जहाजों और विदेशी झंडे वाले जहाजों पर सवार लोग शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि उसने जहाजों को जलमार्ग से सुरक्षित रूप से गुजरने में मदद करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर रियल-टाइम मॉनिटरिंग की और राजनयिक व नेविगेशन सहायता प्रदान की।
बीते दिनों होर्मुज स्ट्रेट से निकले दो जहाजों पर दक्षिण कोरिया के चार क्रू सदस्य सवार थे, लेकिन इनमें से कोई भी जहाज दक्षिण कोरिया नहीं जा रहा है। इसी बीच, दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए ईंधन उत्पादों की अधिकतम कीमतों में कटौती की। साथ ही, वित्त मंत्री ने महंगाई को और नियंत्रित करने के लिए साल की दूसरी छमाही में बिजली और गैस की दरों को स्थिर रखने का वादा किया।
वित्त मंत्री कू यूं-चेओल ने अर्थव्यवस्था से जुड़े मंत्रियों के साथ बैठक के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जब तक उपभोक्ता कीमतें पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जातीं, तब तक यह कैप सिस्टम लागू रहेगा।
वित्त मंत्री ने कहा, "सरकार मिडिल ईस्ट और दक्षिण कोरियाई अर्थव्यवस्था में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रही है। इसके साथ ही, वर्तमान में लागू आपातकालीन उपायों में चरणबद्ध तरीके से बदलाव होंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story