न्यूज

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

jantaserishta.com
15 July 2026 3:31 PM IST
जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
x
जमशेदपुर: जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना के बाद मुख्य आरोपियों को फरार कराने में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र कुमार उर्फ रविंद्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान गणेश मछुवा की निशानदेही पर पुलिस ने टीवीएस एक्टिवा स्कूटी बरामद की, जिसका इस्तेमाल घटना के बाद मुख्य आरोपियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और उन्हें फरार कराने में किया गया था।
27 जून की रात बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू की थी। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की।
जांच में सामने आया कि गणेश मछुवा ने मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेंद्र उर्फ घेरे को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मामले के मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने कुछ दिन पहले जमशेदपुर अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस इससे पहले डबल डाउन बार के मालिक नीरज सिंह सहित कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच के दौरान चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू जैसे धारदार हथियार भी बरामद किए गए थे। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गणेश मछुवा का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह अवैध शराब से जुड़े दो मामलों में पहले जेल जा चुका है। पुलिस का दावा है कि अब इस हत्याकांड से जुड़े सभी 16 आरोपी कानून की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story