न्यूज
झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
17 July 2026 8:26 AM IST

x
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और हथियार बरामद किए गए। गोलीबारी के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
झांसी की सदर सर्कल अधिकारी (सीओ) प्रिया सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को बबीना इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में शामिल दो आदतन अपराधियों को गिरप्तार किया। उन्होंने बताया कि 29-30 जून की रात को बबीना थाना के अंतर्गत भेल चौकी इलाके में चोरी हुई थी, जिसके संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।
उन्होंने कहा कि चोरी के माल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही थीं। इसी बीच गुरुवार देर शाम पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जब उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की।
इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान कादिर के रूप में की गई, जो राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है। इसके अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रियासत के रूप में हुई, जो जालौन जिले के उरई का रहने वाला है।
पुलिस अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से सोने-चांदी के गहने बरामद हुए, जो बबीना क्षेत्र में हुई चोरी से संबंधित हैं। आरोपियों के पास से 3 हजार रुपए से अधिक की नगदी, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tagsझांसी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





