न्यूज
ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह सीबीआई जांच को लेकर बोलीं- हमें कोई आपत्ति नहीं
jantaserishta.com
22 May 2026 1:42 PM IST

x
भोपाल: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच जारी है। शुक्रवार को ट्विशा शर्मा की सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिबाला सिंह ने कहा कि आज ये स्थिति क्यों आ रही है कि मेरी गैरहाजिरी में पुलिस घर में घुस रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से एक भी नोटिस नहीं दिया गया। पहला व्हाट्सऐप नोटिस कल आया, जब मैं जबलपुर के लिए निकल चुकी थी। मेरे पास अपने कानूनी अधिकार हैं।
गिरिबाला सिंह ने कहा कि हर रोज उन्होंने ठीक यहीं मेरे सामने बैठकर चपरासी का बयान लिया। वे मेरा बयान भी ले सकते थे। सीसीटीवी कैमरे को लेकर गिरिबाला सिंह ने कहा कि घर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कमरे में तो सीसीटीवी लगाए नहीं जाते।
गिरिबाला सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच के लिए हमें कोई आपत्ति नहीं है। मुझे लगता है कि यहां की पुलिस उन लोगों के दबाव में आ गई है। मुझे अपने ही शहर में एक अजनबी जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या मध्य प्रदेश पुलिस एक निष्पक्ष जांच करने में सक्षम नहीं है? पुलिस को खुद इस बात पर गौर करना चाहिए कि वह सक्षम क्यों नहीं हैं।
गिरिबाला सिंह ने कहा कि जब किसी के परिवार में इस तरह की घटना होती है तो लोग जानकारी लेते हैं। इसमें कोई अपराध नहीं है। मैं थाने जा रही हूं क्योंकि थाने वाले अनावश्यक मीडिया को बता रहे हैं कि मैं तीन बार नहीं आई जबकि यह गलत है।
ट्विशा शर्मा के भाई आशीष शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में गुरुवार को कहा था कि जो फुटेज दिखाया गया है और जिसे न्यायपालिका के सामने पेश किया गया है, उससे साफ पता चलता है कि पुलिस के पास कुछ अहम सबूत और रिकॉर्डिंग थीं, जिन्हें उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए था। सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर डेटा को जब्त करके ठीक से सुरक्षित रखा जाना चाहिए था लेकिन यहां जो दिखाया जा रहा है, उससे कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
Tagsट्विशा शर्मा
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





