न्यूज

एस. जानकी के निधन पर भावुक हुईं तृषा कृष्णन, बोलीं- 'आपकी आवाज हमेशा अमर रहेगी'

jantaserishta.com
12 July 2026 1:32 PM IST
एस. जानकी के निधन पर भावुक हुईं तृषा कृष्णन, बोलीं- आपकी आवाज हमेशा अमर रहेगी
x
चेन्नई: दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन से पूरे फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई हस्तियों के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तृषा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि एस. जानकी जैसी महान कलाकार का प्यार और आशीर्वाद मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट में तृषा कृष्णन ने एस. जानकी के साथ अपने रिश्ते को बेहद खास बताया। उन्होंने लिखा, ''मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक में आपका नाम जुड़ना हमेशा मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहेगा। लेकिन आपको जानना और आपका स्नेह पाना ऐसी याद है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगी।''
उन्होंने आगे लिखा, ''आपकी गर्मजोशी भरी झप्पियां, आपकी दयालुता, आपकी हंसी और यह सीख कि सबसे बड़े कलाकार वही होते हैं, जो सबसे विनम्र होते हैं, मैं कभी नहीं भूलूंगी। आपकी आवाज हमेशा अमर रहेगी। आपकी बहुत याद आएगी।''
गौरतलब है कि भारतीय संगीत जगत की महान पार्श्व गायिका और चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित एस. जानकी का शनिवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद मैसूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
एस. जानकी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं में 48 हजार से ज्यादा गीत गाए। उन्हें 'दक्षिण भारत की बुलबुल' कहा जाता था।
उनके निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मैसूर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक, संगीत प्रेमी, कलाकार और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story