न्यूज

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध

jantaserishta.com
21 July 2026 10:43 AM IST
दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन, धरना और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड और आसपास के इलाकों में यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों से इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा राजघाट डीटीसी बाइपास रोड और आसपास की अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूप से उन यात्रियों को पहले से योजना बनाने की सलाह दी है, जिन्हें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आसपास के क्षेत्रों की ओर जाना है। पुलिस का कहना है कि समय से पहले निकलने पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है। साथ ही, यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान नेविगेशन ऐप्स का उपयोग करें, ताकि रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट मिलते रहें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग चुने जा सकें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यह सभी व्यवस्थाएं सार्वजनिक सुरक्षा और सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही हैं। लोगों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की ट्रैफिक जानकारी या सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 तथा हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story