न्यूज

लखनऊ में फायरिंग कर 5 लाख लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Jun 2026 11:49 AM IST
लखनऊ में फायरिंग कर 5 लाख लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
x
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब (बीकेटी) पुलिस टीम द्वारा 5 लाख रुपये की लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस लूट में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
लखनऊ पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि 11 जून को थाना बक्शी का तालाब पर सूचना प्राप्त हुई कि बख्शी का तालाब बाजार के आगे एवं किसान पथ से पहले गाड़ी को ओवरटेक कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा असलहे से फायरिंग करते हुए बैग में रखे हुए 5 लाख रुपये छीन लिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की गयी। पीड़ित राकेश कुमार अग्रवाल निवासी डालीगंज की तहरीर के आधार पर सतवंत व उसके अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इसी बीच थाना बक्शी का तालाब पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संसारपुर अण्डरपास के नीचे से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतवंत सिंह पटेल (38), विनय कुमार निवासी प्रयागराज और रोहित कुमार यादव निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। तीनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर हैं। आरोपियों के कब्जे से एक कार, 3 फोन और नकद पैसे बरामद हुए हैं।
आरोपियों ने 11 जून को बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर रुपये से भरे बैग की लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ में बदमाशों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई धनराशि की बरामदगी के लिए टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने और लूट का पैसा बरामद करने का दावा किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story