न्यूज

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने के बावजूद हेड कोच पद पर बने रहेंगे थॉमस ट्यूशेल

jantaserishta.com
16 July 2026 10:53 AM IST
इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने के बावजूद हेड कोच पद पर बने रहेंगे थॉमस ट्यूशेल
x
अटलांटा: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद टीम के हेड कोच थॉमस ट्यूशेल ने साफ कर दिया है कि वह यूरो 2028 तक इंग्लैंड के हेड कोच बने रहेंगे।
थॉमस टूचेल ने जनवरी 2025 में इंग्लैंड की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के हेड कोच का पद संभाला था। शुरुआत में उनका अनुबंध 18 महीने के लिए था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में उन्होंने नया करार साइन किया, जिसके तहत वह 2028 में ब्रिटेन और आयरलैंड में होने वाले यूईएफए यूरो 2028 तक इंग्लैंड टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ट्यूशेल ने पत्रकारों से कहा, "हम घरेलू यूरो तक कॉन्ट्रैक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, भले ही अभी इतनी दूर की सोचना मुश्किल है।" इंग्लैंड अब शनिवार को तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्लेऑफ मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगा, जबकि अर्जेंटीना रविवार को न्यू जर्सी में फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा।
इंग्लैंड के कोच ने आगे कहा, "हमारा कोई भी खिलाड़ी या फ्रांस का कोई भी खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेलना चाहता। वे फाइनल में खेलना चाहते हैं; हमने फाइनल में पहुंचने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था। हर कोई वर्ल्ड कप जीतने के लिए खेलता है, लेकिन जो हुआ सो हुआ। रिकवरी के लिए हमारे पास फ्रांस से एक दिन कम है, लेकिन हम इसे प्रोफेशनल तरीके से लेंगे। हमारे लिए जरूरी है कि हम वापसी करें और प्रतिक्रिया दें। खेल के सबसे ऊंचे स्तर पर यही करना होता है और हम यही करेंगे।"
ट्यूशेल ने माना कि सेमीफाइनल स्टेज तक पहुंचना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। "हमें (अगले वर्ल्ड कप में फिर से खेलने के लिए) चार साल इंतजार करना होगा। यह अपने आप में एक उपलब्धि है, बेशक यह सेमीफाइनल है। फुटबॉल के कई बड़े देश सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो जाते हैं। यह एक उपलब्धि है, हालांकि, अभी कोई यह सुनना नहीं चाहता, मैं भी नहीं, क्योंकि हम खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं। इसी कारण यह है कि हम बहुत प्रतिस्पर्धी हैं। इतना प्रतिस्पर्धी होने की वजह से अगले गेम पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story