खेल

चर्चा में है क्रिस गेल का ये वीडियो... बल्लेबाज ने भोजपुरी सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस... देखें VIDEO

Janta se Rishta
20 Sep 2020 4:06 PM GMT
चर्चा में है क्रिस गेल का ये वीडियो... बल्लेबाज ने भोजपुरी सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस... देखें VIDEO
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आईपीएल की शुरुआत यूएई में हो चुकी है। पहला मैच चेन्नई और मुंबई के बीच हुआ जिसे धोनी की टीम ने पांच विकेट से जीत लिया। रविवार को जब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने होनी थी तो उससे पहले ही पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल चर्चा में आ गए। दरअसल, होटल से मैदान पर आते गेल ने बस में एक भोजपुरी गीत पर डांस किया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हो रही है।

गेल के साथ उक्त वीडियो में पंजाब का एक अन्य प्लेयर भी दिख रहा है जो गेल के नाचते हुए की वीडियोज बना रहा है। गेल इस दौरान मुंह पर मास्क बांधे बैठे हैं लेकिन गाना चलते ही वह खुशी से झूमते हुए दिखते हैं। उक्त वीडियो को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर भी शेयर किया है। गीत के बोल हैं- राजा राजा। देखें वीडियो-

बता दें कि 40 साल के क्रिस गेल पर एक बार फिर से सभी दर्शकों की नजरें रहेंगी। गेल का आईपीएल में प्रदर्शन जोरदार रहा है। खास तौर पर पिछले दो सालों में उनके औसत और स्ट्राइक रेट में बढ़ा उछाल देखने को मिला है। इस बार भी पंजाब को खिताब जितवाने में क्रिस गेल की भूमिका अहम हो सकती है।

https://jantaserishta.com/news/delhi-capitals-may-be-heavy-on-this-team-learn-what-is-strength/

Others on matchday: 😨 #WakhraSquad: ⬇️🤭#SaddaPunjab #Dream11IPL #DCvKXIP@henrygayle pic.twitter.com/mzDyEOuvh9— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) September 20, 2020

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story