न्यूज
तीसरे वनडे में यह इंग्लिश बल्लेबाज बन सकता है भारत के लिए बड़ा खतरा, लॉर्ड्स में दमदार है रिकॉर्ड
jantaserishta.com
18 July 2026 9:16 AM IST

x
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। ऐसे में दोनों टीमें सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। हालांकि, तीसरे वनडे में जो रूट भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
रूट को लॉर्ड्स का मैदान खूब रास आता है। इस ग्राउंड पर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने 50 ओवर के फॉर्मेट में कुल 11 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 46 की औसत और 80 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 466 रन बनाए हैं। रूट लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर काबिज हैं।
इस मैदान पर वह एक शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। रूट भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। पहले वनडे मुकाबले में रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया था।
वहीं, दूसरे वनडे मैच में भी रूट बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने मैच जिताने वाली पारी खेली थी। अनुभवी बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए थे और वह इंग्लैंड को जीत दिलाकर लौटे थे। भारतीय गेंदबाज रूट को इस वनडे सीरीज में अब तक आउट नहीं कर सके हैं।
इंग्लैंड टीम यही उम्मीद करेगी कि रूट अपनी इस दमदार फॉर्म को लॉर्ड्स में भी बरकरार रखने में सफल रहें। दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 233 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी, जिसके बाद इंग्लैंड ने लक्ष्य को 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वहीं, सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रन बनाकर सिमट गई थी और भारतीय टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर 259 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
Tagsलॉर्ड्स
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





