न्यूज

'यह देरी उन पर दबाव डालेगी', वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह न देने पर बोले सुनील गावस्कर

jantaserishta.com
2 July 2026 10:19 AM IST
यह देरी उन पर दबाव डालेगी, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह न देने पर बोले सुनील गावस्कर
x
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि इंटरनेशनल डेब्यू में हो रही यह देरी वैभव पर और दबाव बढाएगी।
गावस्कर ने 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' के साथ बात करते हुए कहा, "वैभव को जब भी मौका मिलेगा, तो यह देरी उन पर और अधिक दबाव डालेगी। हालांकि, 15 साल की उम्र में आप दबाव के बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचते हैं। वह जानते हैं कि अगर उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में मौका मिला, तो उन्हें हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। मगर वह टीम में आकर खुश हैं। भारतीय टीम शानदार खिलाड़ियों से भरी हुई है, जिनसे वैभव काफी कुछ सीख सकते हैं।"
वैभव को अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिलता है, तो वह मेंस टी20 इंटरनेशनल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी फिलहाल यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 309 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर भारत की ओर से खेलने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे। सचिन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 16 साल की उम्र में किया था।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। हालांकि, झमाझम बारिश की वजह से इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका और मुकाबले को रद्द करना पड़ा। टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा (59 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story