खेल

5 महीने तक होटल में नजरबंद रहने के बाद अब रिहा हुए ये फुटबॉलर... जानें क्या है पूरा मामला

Janta se Rishta
25 Aug 2020 2:55 PM GMT
5 महीने तक होटल में नजरबंद रहने के बाद अब रिहा हुए ये फुटबॉलर... जानें क्या है पूरा मामला
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पराग्वे में पांच महीने तक होटल में नजरबंद रहने के बाद ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो को रिहा कर दिया गया है और वह ब्राजील लौटने के लिए स्वतंत्र हैं। देश में प्रवेश करने के लिए फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करने के बाद रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रॉबर्टो एसिस को मार्च के शुरू में पराग्वे में गिरफ्तार किया गया था।

रोनाल्डिन्हो पर 90,000 डॉलर (67.32 लाख रु.) का जुमार्ना लगाया गया है, साथ ही उन्हें दो साल तक हर तीन महीने में उन्हें ब्राजील के एक संघीय न्यायाधीश को समक्ष पेश होना होगा। वहीं, एसिस को 110,000 डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया और साथ ही दो साल तक उन्हें ब्राजील छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डिन्हो और उनके भाई एसिस को फर्जी पासपोर्ट के मामले में मार्च में ही नजरबंद किया गया था। 32 दिन पराग्वे की जेल में बिताने के बाद रोनाल्डिन्हों को घर में नजरबंद किया गया था। इन दोनों को 16 लाख अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि का भुगतान करने की सहमति के बाद अप्रैल में राजधानी असुनसियन के चार सितारा प्लमारोगा होटल में स्थानांतरित किया गया था।

Next Story