न्यूज
इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज
jantaserishta.com
29 Jun 2026 11:59 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवानी पड़ी। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 में एक रनों की रोमांचक जीत के साथ आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से हराया। आइए आपको बताते है किन पांच कारणों के चलते टीम इंडिया को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार।
टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल: भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा। खासतौर पर संजू सैमसन सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। सैमसन ने पहले टी20 में 5 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में वह खाता तक नहीं खोल सके। अभिषेक ने पहले टी20 में 49 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह दूसरी पारी में डक पर आउट हुए। ईशान किशन दो मुकाबलों में कुल मिलाकर महज 13 रन ही बना सके।
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे कप्तान अय्यर: हालिया फॉर्म को देखते हुए श्रेयस अय्यर से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, बतौर कप्तान पहली टी20 सीरीज में अय्यर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। अय्यर दो मुकाबलों में महज 13 रन ही बना सके। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद अय्यर की नाकामी भारतीय टीम को काफी भारी पड़ी।
खोखला नजर आया मध्यक्रम: भारतीय टीम का मध्यक्रम इस सीरीज में खोखला नजर आया। हार्दिक पांड्या की कमी टीम इंडिया को साफतौर पर खली। अय्यर, अक्षर पटेल, और शिवम दुबे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, तिलक ने दूसरी टी20 में अर्धशतक तो लगाया, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट महज 119 का रहा।
गड़बड़ नजर आया टीम कॉम्बिनेशन: भारत का दोनों ही टी20 मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन गड़बड़ नजर आया। आयरलैंड की पिच पर पहले टी20 में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला टीम के खिलाफ गया। सुंदर से पहले टी20 में सिर्फ एक ओवर करवाया गया, जिसमें उन्होंने 19 रन दिए। वहीं, पहले टी20 में प्रसिद्ध कृष्णा को खिलाने का निर्णय भी सवालों के घेरे में रहा। कृष्णा ने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए।
बेंच पर बैठे रह गए वैभव सूर्यवंशी: पहले टी20 में बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर दूसरे टी20 मुकाबले के लिए भरोसा नहीं जताया। वैभव भारत ए की तरफ से ट्राई सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करके लौटे थे और वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





