मनोरंजन

इन एक्ट्रेसेज ने सलमान संग किया था डेब्यू...रातों- रात हुईं हिट...फिर किसी ने बनाई फिल्मों से दूरी...कोई कर रही स्ट्रगल

Janta se Rishta
19 Aug 2020 2:23 PM GMT
इन एक्ट्रेसेज ने सलमान संग किया था डेब्यू...रातों- रात हुईं हिट...फिर किसी ने बनाई फिल्मों से दूरी...कोई कर रही स्ट्रगल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्मदिन 21 अगस्त को होता है। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन बॉलीवुड में वह ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। केवल भूमिका चावला ही नहीं बॉलीवुड ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सलमान के साथ अपने करियर की शुरुआत की लेकिन ज्यादा हिट नहीं हो सकीं। एक नजर उन्हीं अभिनेत्रियों पर…

भूमिका चावला, सलमान खान, जरीन खान

रेवती
यह साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। रेवती ने साल 1991 में बॉलीवुड में फिल्म लव से कदम रखा था। इससे पहले उन्होंने मलयालम फिल्मों में काम किया था। फिल्म लव में रेवती के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई, लेकिन रेवती को बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने दोबारा साउथ सिनेमा की ओर अपना रुख कर लिया।

रेवती

नगमा
इन्होंने अब फिल्मी दुनिया को ही छोड़ दिया है। नगमा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म बागी से की थी। यह फिल्म साल 1990 में आई थी। नगमा की पहली फिल्म हिट साबित हुई थी इसके बावजूद वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई। हालांकि उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। फिलहाल नगमा अब राजनीतिक में सक्रिय हैं।

नगमा

चांदनी
यह सलमान खान के साथ साल 1991 में आई फिल्म 'सनम बेवफा' में नजर आई थीं। यह चांदनी की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने हिना, जयकिशन और मिस्टर आजाद सहित कई फिल्मों में काम किया, लेकिन हिना को छोड़कर उनकी कोई फिल्म ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। फिलहाल चांदनी फिलहाल अमेरिका में डांस एकेडमी चलाती हैं।

चांदनी

स्नेहा उल्लाल
इन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म लकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इसके बाद स्नेहा उल्लाल ने साल 2006 में आई फिल्म आर्यन में काम किया। हालांकि उनकी यह फिल्म कामयाब नहीं सकी। इसके बाद से स्नेहा ने तेलुगु और बंगाली फिल्मों में काम किया। फिलहाल स्नेहा उल्लाल फिल्मी पर्दे से दूर हैं।

स्नेहा उल्लाल

जरीन खान
जरीन खान फिलहाल फिल्मों में सक्रिय हैं, लेकिन वह वो नाम नहीं कमा सकीं जैसी उम्मीद की गई थी। जरीन खान ने सलामान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2010 में आई थी। इस फिल्म के बाद जरीन खान कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखी सकीं।

https://jantaserishta.com/news/flops-in-films-tv-hits-will-be-seen-in-the-film-class-of-83-learn-some-special-things-from-actor-anoop-soni/

Next Story