न्यूज

1,317 दिन भी खत्म नहीं हो सका शतक का इंतजार, डाइव लगाने के बावजूद 12 रन दूर रह गए बाबर आजम

jantaserishta.com
5 Aug 2026 11:02 AM IST
1,317 दिन भी खत्म नहीं हो सका शतक का इंतजार, डाइव लगाने के बावजूद 12 रन दूर रह गए बाबर आजम
x
त्रिनिदाद: 1,317 दिन भी बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म नहीं हो सका। शतक की दहलीज पर पहुंचकर बाबर तालमेल में हुई गड़बड़ी के चलते 88 रन बनाकर रनआउट हो गए। अपना शतक पूरा करने की चाहत में बाबर ने डाइव लगाकर अपना विकेट बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ नहीं दिया।
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क में बाबर टेस्ट के तीसरे दिन बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे थे। बाबर के बल्ले से अच्छे शॉट्स निकल रहे थे। पाकिस्तान के कप्तान को देखकर लग रहा था कि शतक का वो लंबा इंतजार शायद आखिरकार खत्म हो जाए। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। 88 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी करते हुए बाबर ने हल्के हाथों से शॉट खेला और तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, अब्दुल्ला शफीक ने पहले एक कदम क्रीज से आगे बढ़ाया और फिर पीछे लौट गए। मगर इस दौरान बाबर क्रीज से काफी ज्यादा बाहर निकल चुके थे। बाबर ने वापस लौटने की पूरी कोशिश की और डाइव तक लगाई, लेकिन वह फिर से क्रीज से बाहर रह गए।
बाबर आजम के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक 26 दिसंबर, 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था। पवेलियन लौटते समय शतक न पूरा होने की कसक बाबर के चेहरे पर साफतौर पर दिख रही थी। हालांकि, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाजों को 103 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया है।
कैरेबियाई टीम की लीड अभी सिर्फ 60 रनों की हुई है और टीम के महज 4 विकेट बचे हुए हैं। साजिद खान 12 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि अली उस्मान ने 2 विकेट निकाले हैं। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 387 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story