न्यूज
टीएमसी बिखर चुकी है, ममता बनर्जी का अस्तित्व खत्म हो गया: राम कृपाल यादव
jantaserishta.com
10 Jun 2026 12:49 PM IST

x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और बिहार के सियासी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जुबानी साधा। एनडीए सरकार को समर्थन देने वाले कथित 20 बागी टीएमसी सांसदों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि टीएमसी अब पूरी तरह कमजोर और बिखर चुकी है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में राम कृपाल यादव ने कहा कि टीएमसी, यानी ममता बनर्जी की पार्टी खंड-खंड होकर विखंडित हो गई है। पार्टी पूरी तरह से कमजोर पड़ चुकी है और अब बिखर गई है। टीएमसी की पहचान खत्म हो गई है और एक नई टीएमसी सामने आई है, जो एनडीए के साथ है। ममता दीदी खत्म हो चुकी हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं बचा है। अभिषेक बनर्जी की दादागिरी भी समाप्त हो गई है।
वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद एक संवैधानिक पद है और इसकी गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए।
राम कृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता का पद एक संवैधानिक पद है। इसे कमतर नहीं आंकना चाहिए और इसकी गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए। कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव सहित कई सम्मानित नेताओं ने इस पद को सुशोभित किया है। ऐसे बयान देकर आप अपना ही कद क्यों घटा रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का पद भी एक संवैधानिक पद है और मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ही होता है। यह ठीक है कि आप विपक्ष में हैं, लेकिन अपने पद की गरिमा को कम नहीं करना चाहिए। इससे दुनिया में जगहंसाई हो रही है और सवाल आप पर ही उठ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बोली, वचन और भाषा, इन सबमें व्यक्ति को मर्यादा और संतुलन बनाए रखना चाहिए। विपक्ष का नेता होने का मतलब यह नहीं है कि आप किसी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करें या अमर्यादित भाषा का प्रयोग करें। क्या इसकी इजाजत है?
Tagsराम कृपाल यादव
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





