न्यूज
ज्ञानवापी परिसर के सील किए गए हिस्से में पूजा की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
jantaserishta.com
23 July 2026 8:03 AM IST

x
नई दिल्ली: हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट से सावन के पवित्र महीने के दौरान ज्ञानवापी परिसर के सील किए गए इलाके में मौजूद शिवलिंग पर पूजा करने की इजाजत मांगी गई है। इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय गुरुवार को सुनवाई करेगा।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सील किए गए वजूखाना इलाके में मौजूद शिवलिंग की पूजा और जलाभिषेक करने की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वर्ष 2022 से सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद से परिसर के इस हिस्से को सील कर दिया गया था।
हिंदू पक्ष की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि वे धार्मिक अनुष्ठान करने की इजाजत मांगते हुए कोर्ट की सभी शर्तों (सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों सहित) का पूरी तरह पालन करने को तैयार हैं। इस महीने की शुरुआत में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की "समाधान समारोह" पहल के तहत बातचीत से विवाद सुलझाने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से ठुकरा दिया और इसके बजाय कानूनी आधार पर नियमित न्यायिक प्रक्रिया के जरिए मामले का निपटारा करने को कहा गया है।
हिंदू पक्ष का लगातार कहना रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद मुगल काल में एक मंदिर को गिराकर बनाई गई थी। वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि मस्जिद कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त वक्फ संपत्ति है। वाराणसी जिला अदालत की ओर से जनवरी 2024 में हिंदू श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के दक्षिणी तहखाने 'व्यास तहखाने' में पूजा करने की इजाजत दे दी गई थी।
इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति की अपील को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को यह भी निर्देश दिया कि वे कोर्ट के निर्देशों के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को व्यास तहखाने में पूजा-अर्चना करने की सुविधा देने के लिए जरूरी इंतजाम करें।
Tagsसुप्रीम कोर्ट
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





