न्यूज
'आवारापन 2' के गाने को पहली फिल्म के किरदार को ध्यान में रखते हुए बनाया है : अमाल मलिक
jantaserishta.com
5 Aug 2026 8:46 AM IST

x
मुंबई: इमरान हाशमी स्टारर एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'आवारापन 2' का गाना 'यह आवारापन' मशहूर म्यूजिक कंपोजर और गायक अमाल मलिक ने बनाया है। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में लोकप्रिय गाना बनाने के पीछे की चुनौतियों के बारे में बताया।
अमाल ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया, "गाना 'यह आवारापन' फिल्म 'आवारापन' के किरदारों के इमोशनंस को देखते हुए बनाया था। यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब मैंने इसे लगभग 3-4 बार सिनेमाघरों में देखी थी। बाद में मैंने इसे टीवी पर देखा और खूब स्ट्रीम किया था, तो गाने को हमने इमरान हाशमी के किरदार को ध्यान में रखते हुए बनाया था। हालांकि, 'आवारापन 2' की कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया है।
कंपोजर ने 'आवारापन' के गानों 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' को ट्रिब्यूट बताया। उनका कहना है कि इन गानों ने फिल्म के किरदार को 20 सालों तक जिंदा रखा है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं इसे आगे ले जा पाऊंगा। इस गाने में, पुराने शिवम (इमरान हाशमी का किरदार) और नए शिवम का मिलन है। यह गाना 'आवारापन' और 'आवारापन 2' का मिक्सिंग और मिलन है और माने कहीं न कहीं एक रिलेटेबिलिटी रखी है। गाने की मैलोडी काफी आसान है, कहानी बहुत गहरी है और यह कहीं न कहीं हर किसी की जिंदगी को डिफाइन करती है। हर किसी ने फिल्म के अलावा अपनी जिंदगी में 'आवारापन' का सफर देखा है। जिन्होंने ऐसी जिंदगी जी है, वे इस गाने से बहुत जुड़ाव महसूस करते हैं।"
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और इमरान हाशमी अभिनीत साल 2007 की रोमांटिक क्राइम ड्रामा फिल्म 'आवारापन' भले ही बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नहीं बनी थी, लेकिन धीरे-धीरे ये एक कल्ट-क्लासिक फिल्म बन गई थी। बाद में इसे टीवी और ओटीटी पर काफी पसंद किया गया।
दर्शकों को फिल्म के इमोशंस, दिल छू जाने वाले गाने और इमरान हाशमी का गहरा और दमदार अभिनय ने खास पहचान बनाई थी, जो भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। यही कारण हैं कि दर्शक 20 सालों के बाद अब इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





