COVID-19

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 53 लाख पार...24 घंटे में 93,337 नए मामले...1,247 मौतें...पढ़े ये अच्छी खबर

Janta se Rishta
19 Sep 2020 4:00 AM GMT
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 53 लाख पार...24 घंटे में 93,337 नए मामले...1,247 मौतें...पढ़े ये अच्छी खबर
x

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी में शनिवार को थोड़ी कमी आई। हालांकि आंकड़ा 90 हजार के पार ही है। शनिवार को 93,337 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 53 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 42 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,247 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 85,619 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 53,08,015 हो गए हैं, जिनमें से 10,13,964 लोगों का उपचार चल रहा है और 42,08,432 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। शनिवार को देशभर में 95,880 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.28 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.61 फीसदी है। वहीं, 19.10 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।

https://twitter.com/ANI/status/1307164748375445505?s=20

Image

गुड न्यूज

https://twitter.com/AHindinews/status/1307146927973203968?s=20

https://jantaserishta.com/news/nia-raids-kerala-bengal-over-al-qaeda-module-many-people-detained/

Next Story