भारत

बीरभूम में भीड़ ने किया बवाल... विश्व-भारती यूनिवर्सिटी में बन रही दीवार ढही...

Janta se Rishta
17 Aug 2020 2:36 PM GMT
बीरभूम में भीड़ ने किया बवाल... विश्व-भारती यूनिवर्सिटी में बन रही दीवार ढही...
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोलकाता। कोलकाता स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती में सोमवार को चारदीवारी के निर्माण को लेकर भारी बवाल हुआ। बड़ी संख्या में विश्विद्यालय के पौष मेला मैदान में पहुँचे लोगों ने जेसीबी की मदद से निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान भी पंहुचाया। शरद ऋतु में सालाना इस मैदान मे ‘पौष मेला’ आयोजित होता है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने यहां चारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया था जो सोमवार की सुबह शुरू हुआ।इसके बाद वहां करीब 4000 लोग पहुँचे और वे विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने लगे। इसके साथ ही वे जेसीबी की मदद से दीवार भी ढहाने लगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तोड़ फोड़ के दौरान वहां दुबराजपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक नरेश बौरी मौजूद थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

https://jantaserishta.com/news/the-daughter-in-law-ran-away-from-the-house-on-the-pretext-of-defecation-so-the-mother-in-law-cut-off-her-tongue-then-whatever-happened/

https://jantaserishta.com/news/the-ed-also-tightened-the-screws-in-the-rs-1000-crore-chinese-hawala-racket-case-a-case-of-money-laundering/

Next Story