न्यूज

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल समेत असम और बंगाल के सीएम ने दी जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
16 July 2026 10:11 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल समेत असम और बंगाल के सीएम ने दी जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं
x
श्रीनगर: पुरी समेत पूरे देश में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं। महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुभकामनाएं दी हैं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और कल्याण लाए। जय जगन्नाथ!"
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। असम की वैष्णव परंपरा और जनजीवन में प्रभु जगन्नाथ 'जगत के पालनकर्ता' के रूप में श्रद्धापूर्वक आराध्य हैं। उनकी कृपा से सबका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। जय जगन्नाथ"
बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "शुभ रथ यात्रा के इस पावन अवसर पर, मैं भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान श्री बलभद्र और माता सुभद्रा देवी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। प्रभु की असीम कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। मेरी प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से हमारे देश, समाज और समस्त मानव जाति का सर्वांगीण कल्याण हो। पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर मैं सभी को अपना हार्दिक स्नेह, शुभकामनाएँ और सादर अभिवादन प्रेषित करता हूं। जय जगन्नाथ।"
पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रथ यात्रा की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संपूर्ण सृष्टि के पालनहार महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगल का सदैव वास रहे। यही महाप्रभु के श्रीचरणों में हमारी मंगलकामना है। जय जगन्नाथ!"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story