न्यूज

युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके स्पोर्ट्स सेक्टर में मिले, इसके लिए गुजरात सरकार काम कर रही है: हर्ष संघवी

jantaserishta.com
5 Aug 2026 9:39 AM IST
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके स्पोर्ट्स सेक्टर में मिले, इसके लिए गुजरात सरकार काम कर रही है: हर्ष संघवी
x
अहमदाबाद: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने देश में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके स्पोर्ट्स सेक्टर में मिले, इसके लिए केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए फिट इंडिया मूवमेंट ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फिटनेस के प्रति युवाओं में जागृति लाई। फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की पहल की। प्रधानमंत्री ने लाखों युवाओं का खेल सेक्टर में भविष्य उज्ज्वल बने इसके लिए बजट में 8 गुना बढ़ोतरी की, यह अपने आप में बहुत बड़ा विषय है।"
हर्ष संघवी ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के हर राज्य में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। खासतौर पर अगर मैं अहमदाबाद की बात करूं, तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की निगरानी में काफी जल्द एक के बाद एक इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़े किए गए, वो केवल गुजरात के खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के तमाम युवाओं के लिए अहमदाबाद के दरवाजे खुले हैं। यह सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर देश के हर युवाओं के लिए है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन अहमदाबाद में होगा, जिसके लिए मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत अभिनंदन देता हूं। पीएम मोदी के फिट इंडिया विजन को हम आगे बढ़ाएंगे।"
उपमुख्यमंत्री ने हाल ही में सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त अभियान को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया के साथ-साथ जिस तरह से नशा मुक्त अभियान की शुरुआत की है, वो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी युवाओं को साथ लेकर इस अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। फिट इंडिया मूवमेंट, नशा मुक्त अभियान को हम आगे बढ़ाएंगे और भारत सरकार की देखरेख में गुजरात सरकार देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके स्पोर्ट्स सेक्टर में मिले, इसके लिए लगातार काम कर रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story