न्यूज
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,295 हुई, घायलों का आंकड़ा 11,267 तक पहुंचा
jantaserishta.com
2 July 2026 9:32 AM IST

x
काराकास: वेनेजुएला नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि 24 जून को वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,295 हो गई। इसके अलावा, भूकंप की वजह से हुई तबाही में 11,267 लोग घायल हो गए।
पिछले हफ्ते देश में आए भूकंप के बाद बुधवार (स्थानीय समय) को देश के हालात को लेकर ताजा जानकारी साझा करते हुए रोड्रिगेज ने कहा, "आज तक 2,295 लोगों की मौत हुई है और 11,267 लोग घायल हुए हैं। अभी हम 12,841 प्रभावित लोगों की गिनती कर रहे हैं।"
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि 4,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बचाव श्रमिक और स्वयंसेवक ने 6,461 लोगों को बचाया। बता दें कि रोड्रिगेज टेम्पररी कैंप बनाने के कमांड सेंटर के प्रमुख भी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य श्रमिकों, सुरक्षा कर्मचारियों और फायरफाइटर्स से कहा कि वे भूकंप की वजह से घर की दिक्कतों को दूर करने के लिए पैट्रिया प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करें।
उन्होंने कहा कि 25 टेम्पररी कैंप सक्रिय थे, जिनमें ला गुएरा में 13, काराकास में आठ, मिरांडा में दो, काराबोबो में एक और याराकुय में एक कैंप शामिल है। रोड्रिगेज ने कहा कि अधिकारी कैंपों को तैयार करने और प्रभावित लोगों को वहां शिफ्ट करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 24 जून से अब तक वेनेजुएला में 782 भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए हैं, लेकिन उनकी तीव्रता में कमी आई है। इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने 24 जून को देश में आए शक्तिशाली भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पीड़ितों की याद में, मैंने बुधवार (स्थानीय समय) की शाम 6:00 बजे से सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित करने का फैसला किया है। भारी दुख की इस घड़ी में हम इस त्रासदी से पीड़ित लोगों को गले लगाते हैं और उनके साथ रहने और उनकी रक्षा करने का अपना वादा दोहराते हैं।" रोड्रिगेज ने आगे कहा, "खतरनाक भूकंपों से हुए इंसानी नुकसान से वेनेजुएला की आत्मा टूट गई है।"
Tagsवेनेजुएला
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





