न्यूज

देश मजबूत हाथों में है, जीडीपी ग्रोथ इसी का है सबूत : आरपी. सिंह

jantaserishta.com
7 Jun 2026 8:43 AM IST
देश मजबूत हाथों में है, जीडीपी ग्रोथ इसी का है सबूत : आरपी. सिंह
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी. सिंह ने 2025-26 में भारत की जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा समय में दुनिया और देश दोनों कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद पीएम मोदी की नीतियों की वजह से विकास की दर सकारात्मक बनी हुई है।
आर. पी. सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस समय ऊर्जा संकट एक बड़ी समस्या है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार लगातार स्थिति को संभालने और सुधारने के लिए कदम उठा रही है। इन प्रयासों का असर धीरे-धीरे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है और यही वजह है कि विकास दर सकारात्मक बनी हुई है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि देश आर्थिक रूप से स्थिर रहे और किसी भी संकट का सामना मजबूती से किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार न केवल चुनौतियों को समझ रही है, बल्कि उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम भी कर रही है। इसी वजह से भारत की अर्थव्यवस्था अन्य कई देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में बनी हुई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आर. पी. सिंह ने कहा कि उनके बयानों को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "उनके 'सुनामी' का मतलब है कि उनकी चाय की प्याली में तूफान आने वाला है। सच तो यह है कि देश सुरक्षित हाथों में है। हम मानते हैं कि संकट है, लेकिन उस संकट से कैसे निकला जाए, इसे लेकर पीएम मोदी चिंतित हैं और जीडीपी की ग्रोथ इस बात का संकेत है कि देश सुरक्षित हाथों में है।"
परिसीमन बिल को लेकर पूछे गए सवाल पर आरपी. सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है कि देश की जनसंख्या और जनसांख्यिकी के अनुसार लोकसभा सीटों का पुनर्निर्धारण किया जाए। उनके अनुसार यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद की सीटों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि अधिक क्षेत्रों और लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
उन्होंने महिलाओं के आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी। उनके अनुसार, यह सभी सुधार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story