न्यूज

हैदराबाद में युवा सम्मेलन से पहले तेलंगाना पुलिस ने बीआरएस नेताओं को किया नजरबंद

jantaserishta.com
18 July 2026 12:32 PM IST
हैदराबाद में युवा सम्मेलन से पहले तेलंगाना पुलिस ने बीआरएस नेताओं को किया नजरबंद
x
हैदराबाद: हैदराबाद में युवा रैली से पहले तेलंगाना पुलिस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की डिप्टी फ्लोर लीडर सबिता इंद्रा रेड्डी और पार्टी नेता आरएस प्रवीण कुमार को नजरबंद किया है। बीआरएस नेताओं ने इस कथित कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और इसे असंवैधानिक बताया।
बीआरएस नेता आरएस प्रवीण कुमार ने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, "पुलिस ने उन्हें 'युवा संग्राम सदस्सु' में शामिल होने से रोकने के लिए नजरबंद किया है।" लिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए, दोनों नेताओं ने सवाल उठाया कि तेलंगाना हाईकोर्ट से जनसभा की मंजूरी मिलने के बावजूद उन्हें कैसे नजरबंद किया जा सकता है। उन्होंने इस कदम को मनमाना, अलोकतांत्रिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।
बीआरएस ने शनिवार को सरूरनगर स्टेडियम में अपनी 'युवा संग्राम सभा' ​​बुलाई है। इसमें लगभग 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शुक्रवार को तेलंगाना हाईकोर्ट ने बीआरएस को जनसभा करने की सशर्त मंजूरी दी थी। कार्यक्रम की अनुमति देते हुए कोर्ट ने आयोजकों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंजूरी कुछ शर्तों के अधीन है। बीआरएस को निर्देश दिया गया कि वह बिना सड़क जाम किए शांतिपूर्ण ढंग से सभा करे और वक्ताओं से कहा गया है कि वे भड़काऊ भाषण न दें। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की कन्वेंशन में बाधा डालने और बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा कि जहां राज्य सरकार ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया था, वहीं हाईकोर्ट ने लोकतांत्रिक अधिकारों को बरकरार रखा।
बीआरएस ने सरूरनगर स्टेडियम को इसलिए चुना, क्योंकि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले यहीं पार्टी का युवा घोषणापत्र जारी किया था। बीआरएस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने युवा घोषणापत्र के तहत युवाओं और बेरोजगार लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। केटीआर ने कहा कि छात्र और बेरोजगार युवा चुनाव से पहले किए गए वादों को लागू करने में सरकार की विफलता पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story