न्यूज
तेलंगाना: चारमीनार एक्सप्रेस के एस5 कोच में लगी आग, आलेर स्टेशन के पास मचा हड़कंप
jantaserishta.com
26 April 2026 8:37 AM IST

x
हैदराबाद: तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के एच5 कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना आलेर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन क्षेत्र के भीतर थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग एस5 कोच से शुरू हुई, लेकिन इसके पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी साफ नहीं है कि कोच को कितना नुकसान पहुंचा है। हालांकि कुछ सूत्रों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
घटना के समय तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास भी तेजी से जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और तब एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 7 अप्रैल को मुंबई के माटुंगा इलाके में भी एक बड़ी आग की घटना सामने आई थी। माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सेंट्रल रेलवे के कोच मरम्मत वर्कशॉप में अचानक आग लग गई थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप में खड़ी एक कोच में आग लगी थी, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा के सभी जरूरी कदम तुरंत उठाए गए और आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को मौके पर तैनात किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





