न्यूज
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: पिता कमल हासन संग मतदान करने पहुंचीं श्रुति हासन, पूछा- “क्या आपने वोट डाला?”
jantaserishta.com
23 April 2026 9:59 AM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है। इस अवसर पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन अपनी बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ चेन्नई के टेयनमपेट स्थित एल्डम्स रोड पर चेन्नई हाईस्कूल मतदान केंद्र पहुंचे।
उनके आने पर मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। अभिनेत्री श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने वोट कर दिया, आपने किया?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने मतदान की तस्वीर भी साझा की। पिता-पुत्री की जोड़ी ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। कमल हासन अपनी पार्टी मक्कल नीति मैयम (एमएनएम) के साथ इस बार चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उन्होंने डीएमके गठबंधन को समर्थन दिया है।
इसी दौरान अभिनेता अजित कुमार भी चेन्नई के तिरुवनमियुर स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। सफेद कपड़ों में आए अजित के आने से वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। अजित कुमार ने मतदान के बाद वहां से निकलते हुए फैंस का अभिवादन किया।
वहीं, अभिनेता गौतम राम कार्तिक ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे राज्य भर में शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। अभिनेता-राजनेता और टीवीके के प्रमुख थलापति विजय ने चेन्नई के नीलंगराई स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। विजय की पार्टी इस चुनाव में पहली बार पूर्ण रूप से मैदान में है और वेह खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
तमिलनाडु चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से शाम तक मतदान चलेगा। मतगणना 4 मई को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





