न्यूज

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान के साथ अंतिम चरण में बातचीत : सैयद अब्बास अराघची

jantaserishta.com
3 Aug 2026 8:39 AM IST
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान के साथ अंतिम चरण में बातचीत : सैयद अब्बास अराघची
x
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अपने अंतिम चरण में है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अरागची ने रविवार को कैबिनेट की बैठक में कहा कि बातचीत आगे बढ़ी है और अब यह अंतिम रूप लेने की ओर है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सरकारी आईआरआईबी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में ईरान-ओमान बातचीत के बारे में विस्तार से बताते हुए ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी समझौते पर पहुंचना जलमार्ग के फिर से खुलने या बंद रहने से संबंधित नहीं है।
बघाई ने कहा कि ईरान और ओमान जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) में 'ट्रैफ़िक सेपरेशन स्कीम' के तहत एक "नया रास्ता" तय करने पर काम कर रहे हैं, जो दोनों पक्षों के संप्रभु अधिकारों के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर सके।
ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री सैयद माजिद एब्न अल-रेजा ने रविवार को कहा कि तेहरान "दुश्मन" की हर धमकी को "असली और ध्यान देने लायक" मानता है और इसे सिर्फ मनोवैज्ञानिक युद्ध मानने से इनकार करता है।
अल-रेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "हम न तो हैरान होंगे और न ही चुपचाप बैठे रहेंगे। हम धमकियों का इस्तेमाल अपनी तैयारी बढ़ाने, अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और अपनी ताकत बढ़ाने के आधार के तौर पर करते हैं।"
यह बात उन्होंने तब कही जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे ईरान पर नए हमले न करने पर सहमत हो गए हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले किए जाने के बाद तेहरान ने जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
अमेरिकी सेना ने पिछले महीने ईरानी ठिकानों पर कई बार हमले किए। उनका कहना था कि ये हमले जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों के जवाब में थे और इनका मकसद "व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को कम करना" था। इसके जवाब में ईरान ने इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सुविधाओं को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story