न्यूज

पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस हुआ बंद

jantaserishta.com
25 July 2026 8:30 AM IST
पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस हुआ बंद
x
बीजिंग: पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने हाल ही में 'पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस' को बंद करने की घोषणा की और 'एक-चीन नीति' के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया।
सरकार ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री जस्टिन टकाटचेंको ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर घोषणा की कि पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने 'एक-चीन नीति' के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, 'पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस' के कामकाज को तुरंत बंद किया है और देश में इसकी मौजूदगी को समाप्त किया है।
बयान के अनुसार, ''पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ अपनी पुरानी और मजबूत साझेदारी को बहुत महत्व देता है। उसे उम्मीद है कि दोनों पक्ष रणनीतिक सहयोग को और गहरा करेंगे, व्यापार और निवेश बढ़ाएंगे और मिलकर आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएंगे, जिससे पापुआ न्यू गिनी के लोगों को स्थायी और ठोस फायदे मिलेंगे।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story