न्यूज
स्विट्जरलैंड ने अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति का किया स्वागत, 60 दिन के समझौता रोडमैप को बताया सकारात्मक
jantaserishta.com
22 Jun 2026 1:27 PM IST

x
बर्न: स्विट्जरलैंड के विदेश मामलों के संघीय विभाग (एफडीएफए) ने यूएस-ईरान की ओर से 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से तैयार किए गए रोडमैप का स्वागत किया। विभाग ने मध्यस्थों की ओर से जारी संयुक्त बयान का भी स्वागत किया। दोनों देश मध्य पूर्व में जारी तनाव के संदर्भ में अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।
स्विट्जरलैंड ने कहा कि 21-22 जून की रात बर्गेनस्टॉक में हुई गहन कूटनीतिक वार्ताओं के दौरान अमेरिका, ईरान और मध्यस्थ देशों (कतर और पाकिस्तान) के बीच हुई रचनात्मक प्रगति उत्साहजनक है। एक फैसिलिटेटर के रूप में स्विट्जरलैंड ने इन वार्ताओं को सकारात्मक दिशा में बढ़ता हुआ बताया।
स्विस सरकार ने विशेष रूप से इस बात का स्वागत किया कि दोनों पक्षों ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) के आधार पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनाई है। उसके अनुसार, यह कदम राजनीतिक और तकनीकी वार्ताओं के अगले चरण को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।
स्विट्जरलैंड ने 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से तैयार किए गए रोडमैप का भी स्वागत किया। उसका मानना है कि यह रूपरेखा नई तकनीकी वार्ताओं को तुरंत फिर से शुरू करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेगी और बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।
अपने बयान में स्विट्जरलैंड ने दोहराया कि वह अपनी पारंपरिक "गुड ऑफिसेज" (मध्यस्थता और संवाद को बढ़ावा देने की नीति) के तहत इस प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए तैयार है। स्विस सरकार ने कहा कि उसका उद्देश्य तनाव कम करना, क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करना और स्थायी शांति की दिशा में योगदान देना है।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का पहला दौर समाप्त हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों ने “60 दिनों के भीतर” एक अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक रोडमैप पर सहमति जताई है।
ईरान ने कहा कि इन वार्ताओं के परिणामस्वरूप तेल निर्यात के लिए छूट और कुछ जब्त परिसंपत्तियों को छोड़ने पर सहमति बनी है। पक्षों ने लेबनान में युद्धविराम की निगरानी के लिए एक “डि-कन्फ्लिक्शन सेल” स्थापित करने पर भी सहमति व्यक्त की है।
Tagsस्विट्जरलैंड
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





