न्यूज

'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है': बाल गंगाधर तिलक को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्रियों का नमन

jantaserishta.com
1 Aug 2026 8:07 AM IST
स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है: बाल गंगाधर तिलक को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्रियों का नमन
x
नई दिल्ली: भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का अमर मंत्र देकर राष्ट्रचेतना को नई दिशा देने वाले, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'लोकमान्य' का जीवन राष्ट्रभक्ति का आदर्श और उनका 'स्वराज मंत्र' भारत की आत्मा का अमर स्वर है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स लिखा, "स्वदेशी, स्वराज और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के महान पुरोधा, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती को राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और जनजागरण का माध्यम बनाया। राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता के लिए उनका आजीवन समर्पण प्रत्येक देशवासी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्वराज के प्रबल उद्घोषक, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' का अमर मंत्र देकर उन्होंने देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना का संचार किया। राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और जनजागरण के लिए उनका अविस्मरणीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रचेतना के महान अग्रदूत एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" के अमर उद्घोष से उन्होंने देशवासियों में स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उनका जीवन और विचार सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, "स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। प्रखर विचारों और लेखनी से उन्होंने देशवासियों में स्वाधीनता और राष्ट्रभक्ति की चेतना जागृत की। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।"
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट किया, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।" इस अमर उद्घोष से देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "स्वराज का मंत्र देकर देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा का आदर्श सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story