न्यूज

सुवेंदु अधिकारी ने अपडेट किया 'एक्स' प्रोफाइल, ममता बनर्जी ने 'एक्स सीएम' लिखने से किया परहेज

jantaserishta.com
9 May 2026 5:44 PM IST
सुवेंदु अधिकारी ने अपडेट किया एक्स प्रोफाइल, ममता बनर्जी ने एक्स सीएम लिखने से किया परहेज
x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बायो चेंज कर लिया है तो वहीं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अपडेट किया।
ममता बनर्जी ने यह बदलाव उस वक्त किया है, जब प्रदेश की जनता को सुवेंदु अधिकारी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया। राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना बायो बदल दिया और उन्होंने ‘एक्स’ बायो में खुद को ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)’ के रूप में संबोधित किया है। साथ ही, उन्होंने अपने बायो में तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष का भी लिखा है।
दिलचस्प बात यह है कि ममता बनर्जी ने सुबह तक अपना बायो नहीं बदला था, लेकिन जैसे ही सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण कर ली तो उन्होंने तुरंत अपना बायो अपडेट कर दिया। वहीं, सीएम पद की शपथ लेते ही सुर्वेदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में 'पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री' अपटेड कर दिया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बावजूद ममता बनर्जी ने लोकभवन जाकर इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। फिर भी ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर ‘माननीय मुख्यमंत्री’ शब्द हटाने से परहेज किया, जिसकी काफी आलोचना हुई थी।
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।
इस सबके बीच, कोलकाता के कालीघाट इलाके में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास के बाहर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी ममता बनर्जी के घर के बाहर पहुंचे और उन्होंने पार्टी प्रमुख के समर्थन में 'जय बंगला' के नारे लगाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story