न्यूज

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

jantaserishta.com
7 Aug 2026 2:56 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हेट स्पीच मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की सुनवाई करने से इनकार कर दिया। टीएमसी सांसद ने याचिका में पुलिस के सामने वर्चुअली पेश होने की इजाजत मांगी थी।
सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा के वकील ने कहा कि एक फेसबुक पोस्ट के कारण उनके (महुआ मोइत्रा) खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वकील ने कहा कि उन्हें वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने की इजाजत दी जानी चाहिए।
हालांकि, कोर्ट ने महुआ मोइत्रा की इस मांग पर सवाल उठाया। कोर्ट ने पूछा, "वर्चुअली क्यों? क्या इसलिए कि आप सांसद हैं?" महुआ मोइत्रा के वकील ने कहा कि उन्हें (महुआ मोइत्रा) डर है कि अगर वह पुलिस के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होती हैं, तो भीड़ उन पर हमला कर सकती है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने महुआ मोइत्रा की इस चिंता को भी खारिज कर दिया कि पुलिस स्टेशन जाने पर उन पर अंडे फेंके जा सकते हैं।
जस्टिस दत्ता ने कहा, "आप सांसद हैं? राजनीति में आने के बाद भी आपको अंडों से डर लगता है? जबकि हमारे आजादी की लड़ाई लड़ने वालों ने अपनी छाती पर गोलियां खाई थीं?" सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिका दाखिल नहीं की जानी चाहिए थी।
इसके बाद महुआ मोइत्रा के वकील ने याचिका वापस लेने का अनुरोध किया। नतीजतन, याचिका को वापस ली गई मानकर खारिज कर दिया गया। बता दें कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ नादिया के हागलबेरिया पुलिस स्टेशन में भड़काऊ भाषण और धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, कलकत्ता हाईकोर्ट ने महुआ के खिलाफ 5 अक्टूबर तक किसी भी कार्वाई पर रोक लगाते हुए उन्हें 14 अगस्त को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story